Aug 19, 2026 Login

उफ़्फ़ ये राजनीति! टिकट के लिये हो रही मारमार, टिकट न मिलने पर यहाँ नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Oops, this politics! Fighting for the ticket, here the leader attempted self-immolation after not getting the ticket

5 राज्यो में विधानसभा चुनाव होने है,तारीखों का एलान हो चुका है अब टिकट के लिए मारामारी हो रही है। टिकट न मिलने की वजह से कई नेता पार्टियां छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है तो वही एक नेता ऐसा भी है जो टिकट न मिलने से इस कदर नाराज़ हो गया कि उड़ने आत्मदाह की कोशिश कर डाली।
समाजवादी पार्टी के एक नेता आदित्य ठाकुर ने लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगाने की कोशिश की  बताया जा रहा है कि आदित्य ठाकुर अलीगढ़ के रहने वाले हैं।आदित्य ठाकुर अलीगढ़ से सपा का टिकट मांग रहे थे,लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य करने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि टिकट उन्हें ही मिलेगा, लेकिन टिकट न मिलने पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उन्हें आत्मदाह की कोशिश कर डाली, पुलिस ने उन्हें फ़िलहाल हिरासत में ले लिया और मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है।