Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

अब ‘नामों’ को लेकर गरमाई सियासत! अखिलेश का तंज- उत्तराखंड का नाम उत्तर प्रदेश-2 कर देना चाहिए, हरीश रावत ने मंशा पर उठाए सवाल

Now politics has heated up over 'names'! Akhilesh taunts- Uttarakhand should be renamed as Uttar Pradesh-2, Harish Rawat raises questions on the intention

लखनऊ/देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कई जगहों पर नाम बदले जाने के मामले में अब सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है। इस मामले में जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं, वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए। यूपी का नाम भी उत्तराखंड से जोड़ दीजिए। दरअसल पूर्व में उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों, रेलवे स्टेशनों, जिलों का नाम बदला जा चुका है। अखिलेश के इस बयान पर उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नाम बदलने की जो घोषणा की गई है, वह यहां की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। परिस्थितियों के अनुसार अनेक जगहों के नाम बदले हैं। अखिलेश यादव की पार्टी कभी भी उत्तराखंड राज्य के पक्ष में नहीं थी और आज भी उन्होंने यह बात बोलकर उत्तराखंड के प्रति अपना दृष्टिकोण जाहिर किया है। 
वहीं इस मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हम न तो इसके पक्ष में हैं और न ही खिलाफ। मैं तो बस यहीं बताना चाहता हूं कि नाम बदलना बीजेपी का एजेंडा बन गया है, क्योंकि बीजेपी के पास असली काम दिखाने के लिए कुछ नहीं है। इस सरकार के पिछले आठ साल पूरी तरह के विफल रहे हैं। जनता जब बीजेपी सरकार से उनकी विफलता को लेकर सवाल करती है, तो वो ध्यान भटकाने के लिए नाम बदलने का नाटक कर रहे हैं।