नेशनल गेम्सः राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक का बोलबाला! सबसे ज्यादा पदक जीतकर हासिल किया शीर्ष स्थान, उत्तराखंड 15वें स्थान पर
देहरादून। उत्तराखंड में 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेल हो रहे हैं और अबतक इन खेलों में कर्नाटक ने सबसे ज़्यादा पदक जीते हैं। वहीं सर्विसेज दूसरे स्थान पर है और महाराष्ट्र अभी तक पदकों में तीसरे स्थान पर है। उत्तराखंड की बात करें तो प्रदेश को अभी तक कुल 4 स्वर्ण पदक मिले हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों के आठवें दिन की पदक तालिका में कर्नाटक शीर्ष पर है कर्नाटक ने अब तक कुल 53 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। कर्नाटक ने 28 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। वहीं सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 40 पदक जीते और दूसरा स्थान बरकरार रखा है। वहीं महाराष्ट्र ने अब तक 16 स्वर्ण, 33 रजत और 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 76 पदक जीते हैं। हालांकि स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण यह तीसरे स्थान पर है। वहीं तमिलनाडु 11 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड ने अब तक 3 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 26 पदक जीतें हैं और 15वें स्थान पर है। कुल मिलाकर 38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।