नंदा देवी महोत्सवः नैनीताल में उमड़ा आस्था का सैलाब! मां के भजनों पर झूमें लोग, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Nanda Devi Festival: Flood of faith in Nainital! People danced to the hymns of Mother, colorful presentations enthralled the gathering.

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित श्री नंदा देवी महोत्सव में आज ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा-सुनंदा की  मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस दौरान जहां नैनीताल हॉकी अकेडमी के सेवक जूता, चप्पल स्टैंड पर सेवा करते नजर आए, तो वहीं होटल एसोसिएशन ने सभी को जूस पिलाया। पंडित भगवती प्रसाद जोशी, नवीन तिवारी ने मां के दर्शन को प्रस्तुत किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने पूजा की। डॉक्टर नवीन जोशी, कमलेश ढौंडियाल, मुकेश जोशी, गोविंद बिष्ट, डॉक्टर हरीश गिनवाल ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव पूरे हिमालय को एक सूत्र में पिरोता है तथा ये हमारी पहचान है। विधायक सरिता आर्य ने कहा की महोत्सव मां का आशीर्वाद तथा आनंद है। वहीं राधा कृष्ण एकेडमी हल्द्वानी की निदेशक डॉक्टर गुंजन जोशी ने मां के भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर डिंपल जोशी, प्रेम गोस्वामी, दीपा, कंचन गीतों की प्रस्तुती देकर समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर कपिल जोशी, मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी वंदना सिंह, लतिका जलाल, डॉक्टर कुसुम शर्मा, विनोद जोशी, गिरीश जोशी, मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल साह, बिमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, गोधन, हीरा बिष्ट आदि मौजूद रहे।