नैनीतालः कैंचीधाम पहुंचे युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह! पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रशंसकों के साथ ली सेल्फी
नैनीताल। युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह शनिवार को नैनीताल जिले में स्थित कैंचीधाम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान रिंकू सिंह को देखने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान रिंकू सिंह ने कहा कि बाबा के प्रति उनकी आस्था है और यही वजह है कि आज वह यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा यहां आने की थी जो आज पूरी हुई। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो और सेल्फी ली। आधे घंटे तक मंदिर में रहने के बाद वह हल्द्वानी लौट गये। उनके साथ उत्तराखंड मूल के क्रिकेटर आर्यन जुयाल, आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय भी थे। रिंकू सिंह हल्द्वानी में क्रिकेटर आर्यन जुयाल के घर भी पहुंचे।