नैनीताल:यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमंते तत्र देवता! द होली एकेडमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कन्यापूजन का कार्यक्रम!

Nainital: Yatra Naryastu Pujyante Ramante Tatra Devta! Kanyapujan program was celebrated with great pomp at The Holy Academy School!

नैनीताल के प्रतिष्ठित द होली एकेडमी स्कूल में हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कन्याओं की पूजा बड़ी धूम-धाम से की गई।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या मधु विग ने विशेष अतिथि निर्मला लोधा, प्रगति जैन ,कुमारी वर्षा का स्वागत किया।इस मौके पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भारतीय परिधान पहनकर अतिथियों के साथ डांडिया नृत्य भी किया।

 

अतिथि प्रगति जैन ने बताया कि वर्तमान में हमारे समाज में बेटा-बेटी बराबर की भागीदार है। हमें बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं करना चाहिए।हमारे शास्त्रों में नारी का विशेष सम्मान है। वर्तमान में समाज में आई विसंगति को दूर करने के लिए आमजन को जागरूक करने की जरूरत है।


वही प्रधानाध्यापिका मधु विग ने कहा कि संस्कृति और समाज में नारी का स्थान पूजनीय व देवतुल्य माना गया है। हमारे धार्मिक ग्रन्थों मे ’यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमंते तत्र देवता’ का महत्व बताकर यह माना है कि जहां नारी का मान सम्मान होता वहा स्वयं देवता निवास करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में हमें बालिकाओं की शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए। समाज में नारी पूजनीय है। कन्या पूजन करना साक्षात शक्ति की देवी दुर्गा की पूजा के समान माना गया है।

 


विद्यालय की कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधिवत पूजा अर्चना की साथ ही सभी विद्यार्थियों को फल और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर सभी शिक्षिकाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।