नैनीतालः सुभाष उपाध्याय बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी जज! मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने दिलाई शपथ, अब जजों की संख्या बढ़कर हुई आठ
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के एडिशनल जज सुभाष उपाध्याय ने आज हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड हाईकोर्ट में अब कुल जजों की संख्या 8 हो गई है। उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश कोर्ट रूम में मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार ने सुभाष उपाध्याय को न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के समस्त न्यायमूर्ति, रजिस्ट्रार जर्नल सहित उच्च न्यायालय के समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे। उच्च न्यायालय में अब मुख्य न्यायाधीश के अलावा वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह कार्यरत हैं। उच्च न्यायालय में कुल जजों की संख्या 8 हैं, जिसमें से अभी एक जज की नियुक्ति होनी बांकी है।