Awaaz24x7-government

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! विवि के लिए होगा गौरव का क्षण:कुलपति

Nainital: President Draupadi Murmu will attend the convocation ceremony to enhance the prestige of Kumaon University! This will be a moment of history and pride for the university: Vice-Chancellor

4 नवंबर 2025 को होने वाले कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। ये जानकारी देते हुए कुविवि के कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। ऐसा पहली बार होगा जब कुमाऊं यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति शिरकत करेंगी, इससे पहले हुए किसी भी दीक्षांत समारोह में आज तक राष्ट्रपति शामिल नहीं हुए थे। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति का शामिल होना ये कुमाऊं यूनिवर्सिटी के लिए गौरव का क्षण होगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहली बार कोई राष्ट्रपति भाग लेगा। मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल/ कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहेंगे।

 


प्रेस वार्ता में कुलपति ने बताया कि   दीक्षांत समारोह के दौरान पीएचडी उपाधियां प्रदान की जाएंगी, विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।डी-लिट और डीएससी की उपाधियां भी प्रदान की जाएंगी। इस वर्ष कुल मेडल 90 दिए जाने है। गोल्ड मेडल 64, सिल्वर 10, ब्रॉन्ज 9,कैश प्राइज 7 दिए जाएंगे।

कुलपति ने विद्यार्थियों के हित की बात करते हुए बताया कि 16183 यूजी और पीजी छात्र पास हुए है जिन्हें डिग्री दी जाएगी,अब किसी भी छात्र को डिग्री के लिए भटकना नहीं पड़ेगा,छात्रों को डिग्री डाक द्वारा भेजी रही है,यदि किसी छात्र को इमरजेंसी में डिग्री की अति आवश्यकता हो तो वो यूनिवर्सिटी आकर भी डिग्री प्राप्त कर सकता है।

आपको बता दें कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवंबर पहले सप्ताह में प्रस्तावित 20वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  2 नवंबर को राजधानी देहरादून पहुंचेंगी। आगमन के बाद वह हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। शाम को राष्ट्रपति देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 3 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इसी शाम वह नैनीताल के लिए रवाना होंगी। 4 नवंबर को सुबह राष्ट्रपति मुर्मू कैंची धाम के दर्शन करेंगी और इसके बाद कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित भी करने के बाद राष्ट्रपति 4 नवंबर की शाम को वापस नई दिल्ली लौट जाएंगी।