Aug 26, 2026 Login

नैनीताल: मल्लीताल के चीना बाबा मंदिर के पास सरस्वती शिशु मंदिर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर रवाना

Nainital: Massive fire breaks out at Saraswati Shishu Mandir near China Baba Temple in Mallital, fire brigade rushes to the spot

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब चीना बाबा मंदिर के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दिखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर सर्विस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्कूल परिसर के आसपास अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। फायर सर्विस की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू करेगी। नुकसान का अनुमान और अन्य जानकारी आग पर नियंत्रण के बाद स्पष्ट हो पाएगी।