Aug 27, 2026 Login

नैनीतालः आस्था पूर्वक मनाई गई गुरु नानक जयंती! नगर कीर्तन में उमड़े लोग, सेवा और भक्ति का दिया संदेश

 Nainital: Guru Nanak Jayanti celebrated with devotion! Crowds gathered for the Nagar Kirtan, conveying a message of service and devotion.

नैनीताल। देशभर में आज सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। देश भर में जगह-जगह गुरुद्वारों में विशेष अरदास और सबद-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नैनीताल में भी आज गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव पर प्रकाशोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिख धर्म के अनुयायियों के लिए यह दिन बेहद पावन और महत्वपूर्ण होता है। आज सुबह से ही शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो सेवा और भक्ति का संदेश दे रहे थे। श्री सिंह सभा के सचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया कि नैनीताल में गुरु नानक जयंती का यह प्रकाश पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। गुरु नानक देव जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए यहां के लोगों ने प्रेम और मानवता का एक अद्भुत उदाहरण पेश किया है।