नैनीताल: क्रिकेट के धुरंधर एमएस धोनी पत्नी साक्षी संग पहुंचे नैनीताल!सबसे पहले करेंगे कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन
नैनीताल। भारतीय टीम साल 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखड़े में खेलेगी। भारतीय टीम साल 2019 विश्वकप के सेमीफाइनल का बदला न्यूजीलैंड से लेना चाहेगी। ये वही मुकाबला है जिसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए थे और आज भी वो दृश्य फैंस को दुख देता है। भारत को 2019 सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 18 रन से हराया था। सेमीफाइनल के रोमांच से पहले महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने उत्तराखंड के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। साक्षी ने रानीबाग-भीमताल-नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है। फैंस ने जैसी ही ये फोटो देखी, उसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं, धोनी दिवाली के बाद परिवार के साथ घूमने पहुंचे हैं। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी कई बार उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। वैसे दोनों देहरादून व मसूरी घूमने पहुंच चुके हैं। दोनों ही उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। यहां तक की दोनों की शादी भी उत्तराखंड में ही हुई थी। वहीं कई बार साक्षी उत्तराखंड से जुड़ी यादे व लोकसंस्कृति से जुड़ी फोटो व वीडियो भी साझा करते रहती है भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी रावत धोनी कई बार सोशल मीडिया जरिए पहाड़ के लोगों से जुड़ने का प्रयास करते हैं।
सूत्रों की माने तो एमएस धोनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी नैनीताल के समीप स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करने पहुंचे है। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी रिजर्व पुलिस लाइन के पास बने आर्मी क़्वार्टर में विश्राम करेंगे। प्राप्त सूचना से पहले धोनी के रुकने की व्यवस्था प्रतिष्ठित होटल बलरामपुर हाउस में की गई थी, लेकिन आर्मी दायित्वों के चलते बलरामपुर हाउस में रुकने की व्यवस्था को स्थगित कर दिया गया। हालांकि खबर वायरल होते ही बलरामपुर हाउस के बाहर धोनी के फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्रित हो गए है। फ़िलहाल धोनी कैंची गए है फिर नैनीताल स्थित आर्मी क़्वार्टर पहुंचेंगे।
