Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल:बधाई!सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्र अंनजेय साह ने CISCE नेशनल फुटबॉल अंडर 19 बॉयज में उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की संयुक्त टीम से किया प्रतिभाग

Nainital: Congratulations! Anjay Sah, student of St. Joseph's College, participated in the CISCE National Football Under 19 Boys with the joint team of Uttarakhand and Uttar Pradesh.

नैनीताल खेल के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त जिला है. यहां के खिलाड़ियों ने कई इतिहास रचा है. यहां से खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक से बढ़कर एक कीर्तिमान रच रहे हैं। इसी कड़ी में अब नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र अंजनेय साह का चयन CISCE नेशनल फुटबॉल अंडर 19 बॉयज के लिए हुआ, ये टूर्नामेंट उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर में 6 से 8 अक्तूबर में संपन्न हुई,जिसमे अंजनेय साह ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की संयुक्त टीम से प्रतिभाग किया।


अंजनेय साह के पिता अखिल साह कूर्मांचल बैंक में विभागाध्यक्ष आई टी हैं और माता डॉ मुक्ता साह ग्रहणी हैं। अंजनेय के पिता अखिल साह ने बताया कि अंजनेय को शुरू से ही खेलों के प्रति काफी रुचि रही है। डीएसए ग्राउंड में वो सुबह शाम प्रैक्टिस भी करते है और उनका सपना है कि वो भारत के लिए पदक /ट्रॉफी जीतकर लाये। उन्होंने ये भी कहा कि नैनीताल एक स्पोर्ट्स हब रहा है यहा गजब के खिलाड़ी है अगर सरकार सुविधाओं को बढ़ाये तो यहां से हर साल बेहतरीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल सकते है।
अंजनेय की इस उपलब्धि पर उनके माता पिता और पूरे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गयी है।