नैनीताल ब्रेकिंगः भवाली के चर्चित नरेश पांडे यौन शोषण प्रकरण में पुलिस जांच तेज! देर शाम शिकायतकर्ता युवती को पूछताछ के लिए बुलाया

Nainital Breaking: Police investigation intensifies in the high-profile sexual exploitation case involving Naresh Pandey of Bhowali; the complainant was summoned for questioning late in the evening.

नैनीताल। भवाली के चर्चित नरेश पांडे यौन शोषण प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार (9 जुलाई) देर शाम शिकायतकर्ता युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न तथ्यों और पूर्व में दिए गए बयानों के संबंध में युवती से विस्तृत पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि इस मामले में हाल के दिनों में कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। नरेश पांडे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इस दौरान नरेश पांडे ने फेसबुक लाइव कर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि नैनीताल पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती को पूछताछ के लिए बुलाया है।