नैनीताल ब्रेकिंग: सराहनीय! जब एसएसपी ने खुद संभाली कमान, बारिश में फंसे लोगों को सकुशल निकाला
उत्तराखंड पुलिस को ऐसे ही मित्र पुलिस नही कहा जाता। इसे खूबी कहें या फिर उत्तराखंड में तैनात अफसरों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, जो भी हो पर उत्तराखंड पुलिस मानवता दिखाते हुए हर वक्त लोगों की सेवा में जुटी रहती है। ताजा मामला नैनीताल जिले का है। दरअसल यहां भारी वर्षा के चलते भवाली से कैचीधाम मार्ग के दोनो तरफ से मलवा आने से मार्ग पूर्ण से अवरूद्व हो गया था। सड़क बाधित होने के चलते 50 से 80 यात्री फंस गए थे, तभी सूचना मिलने पर नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा मौके पर पहुॅचकर पुलिस टीम भूपेंद्र सिंह धोनी व अशोक कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभाली गयी। इस दौरान एसएसपी खुद राहत कार्य मे जुट गई और मार्ग से मलवा हटाने लगी। उनके इस कार्य की हर तरफ तारीफ हो रही है। इस दौरान कांस्टेबल गोपाल बिष्ट, बीडी भटट, नरेन्द्र सिंह अधिकारी, रमेश भटट के द्वारा नदी के किनारे फंसे लोगों को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाला गया। अभी भी 40 से अधिक लोगों की फंसे होने की संभावना है।