Oct 27, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल:जातिगत अपमान और मानहानि के आरोपों से गरमाया मामला,मल्लीताल कोतवाली घेर पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग

Nainital: Allegations of caste-based insult and defamation escalated, with people surrounding Mallital police station and demanding the registration of an FIR.

नैनीताल। शहर में जातिसूचक शब्दों के कथित इस्तेमाल और मानहानि का मामला सामने आया है।

इस संबंध में एक युवक ने मल्लीताल कोतवाली में लिखित तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान मल्लीताल कोतवाली के बाहर मामले में पीड़ित के साथ कई लोग कार्रवाई की मांग को लेकर जुटे रहे।

तहरीर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे अपमानित किया गया और उसकी मानहानि की गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के दौरान जातिगत टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी सहेली और सहेली के बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर उसके दोस्त और पीजी संचालक के साथ जाति और धर्म को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वीडियो कॉल के दौरान बातचीत के बीच उसकी जाति को लेकर गूगल पर जानकारी खोजी गई और इसके बाद कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणियां की गईं। आरोप है कि उसे उसकी जाति के आधार पर अपमानित करते हुए समाज में उसके समुदाय की स्थिति और दूसरे समुदायों की महिलाओं के साथ संबंधों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं।मामले में मारपीट और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मल्लीताल कोतवाली में लिखित शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है

 

शिकायतकर्ता ने मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत पर संज्ञान लेने की अपील की है।