Oct 27, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में खेल पखवाड़े का आगाज! दो सप्ताह तक शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और गोल्फ में जुटेंगे प्रतिभागी

Nainital: Sports fortnight begins at the High Court Bar Association! Participants will compete in chess, badminton, table tennis, and golf over the next two weeks.

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से खेल गतिविधियों की शुरुआत की गई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने कैरम में शॉट लगाकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। दो सप्ताह तक चलने वाले इस खेल पखवाड़े में न्यायाधीशों के साथ अधिवक्ता और महिला अधिवक्ता भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने के साथ ही उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। आयोजन में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों सहित अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खेल पखवाड़े के दौरान शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और गोल्फ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। आयोजकों के मुताबिक, इन गतिविधियों का उद्देश्य न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय और सद्भाव को मजबूत करना है। साथ ही, व्यस्त न्यायिक कार्यों के बीच खेलों के माध्यम से मानसिक तनाव कम करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।