बड़ा फैसला: बंगाल के मदरसों में अब 'वंदे मातरम' अनिवार्य, शुभेंदु सरकार का नया आदेश जारी

 Major Decision: 'Vande Mataram' Now Mandatory in Bengal's Madrasas; Shubhendu Sarkar Issues New Order

कोलकाता।पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने एक और बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य के सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस कदम से राज्य की सियासत और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल सरकार के अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अब बंगाल के भीतर संचालित होने वाले सभी मदरसों में इस आदेश का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि यह नया नियम न केवल पूरी तरह से सरकारी नियंत्रण वाले मदरसों पर लागू होगा, बल्कि सरकार से सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सभी श्रेणियों के मदरसों के लिए भी इसे मानना अब जरूरी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, सरकार का यह फैसला शिक्षा व्यवस्था में राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने की नीति का हिस्सा है। आदेश जारी होने के बाद विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी निगरानी करने और नए नियम को तत्काल प्रभाव से जमीन पर लागू करने के निर्देश दे दिए हैं। आने वाले दिनों में इस फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और बहस तेज होने की पूरी संभावना है।