बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 15 आईएएस अफसरों के तबादले, 5 पूर्व डीएम को मिली नई पोस्टिंग,तीन दिनों में दूसरा बड़ा एक्शन

Major administrative reshuffle in Bihar: 15 IAS officers transferred late at night; 5 former DMs receive new postings; second major move in three days.

पटना। बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने पिछले तीन दिनों के भीतर दूसरी बार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस नए फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि हाल ही में जिलों से हटाए गए पांच पूर्व जिलाधिकारियों (डीएम) को सचिवालय और विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में तैनात किया गया है। इसके साथ ही कई नगर आयुक्तों और डीडीसी स्तर के अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग मिली है। तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा उन अधिकारियों की है, जिन्हें हाल ही में जिला स्तर से हटाकर प्रतीक्षा में रखा गया था। सरकार ने अब उनकी नई भूमिका तय कर दी है।  नवल किशोर चौधरी को भागलपुर के पूर्व डीएम को बिहार राज्य संचारण कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। विशाल राज को किशनगंज के पूर्व डीएम को बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के एमडी की कमान सौंपी गई है। नवदीप शुक्ला को बांका के पूर्व डीएम को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। पवन कुमार सिन्हा को गोपालगंज के पूर्व डीएम को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है और प्रमोद कुमार को नालंदा के पूर्व डीएम को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा किशनगंज के पूर्व डीएम विशाल राज को बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड का एमडी और नालंदा के पूर्व डीएम प्रमोद कुमार को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक को कम्फेड का नया एमडी बनाया गया है। वहीं, वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल को कृषि विभाग का निदेशक और बिहार राज्य बीज निगम के एमडी स्पर्श गुप्ता को राज्य स्वास्थ्य समिति का अपर कार्यपालक निदेशक नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त प्रभार और मुक्ति: नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष कुमार पराशर और विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को सरकार ने अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। दूसरी ओर, बिहार राज्य संचारण कंपनी लिमिटेड के एमडी पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे राहुल कुमार को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।