Awaaz24x7-government

एमपी में बड़ा हादसाः 50 साल पुराना ब्रिज टूटा! 4 लोग बाइक समेत नीचे गिरे, 10 घायल

Major accident in MP: 50-year-old bridge collapses! 4 people and their bikes fall, 10 injured

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रायसेन जिले की बरेली तहसील में नयागांव का पुल अचानक ढह गया। बताया जाता है कि यह पुल 50 साल पुराना था और कई साल से क्षतिग्रस्त चल रहा था। हादसे में 10 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से एक युवक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक बरेली-पिपरिया स्टेट हाइवे स्थित नयागांव पुल सोमवार सुबह अचानक टूट गया। इस दौरान 4 लोग बाइक सहित लोग पुल से नीचे गिर गए। हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 8 मजदूर शामिल हैं जो पुल के नीचे काम कर रहे थे। एक गंभीर घायल युवक को तुरंत भोपाल रेफर किया गया है। बाकी को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिले के कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल हादसे की मुख्य वजह क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में लापरवाही और गलत तरीके से चल रहा काम बताया जा रहा है। यह 50 साल पुराना पुल कई साल से क्षतिग्रस्त था। आरोप है कि निर्माण एजेंसी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने क्षतिग्रस्त पुल को नया बनाने की जगह सिर्फ नई सड़क बिछाकर छोड़ दिया था। वहीं चालू पुल के नीचे सेंटिंग लगाकर काम चल रहा था, जिससे पुल के ढहने की आशंका जताई जा रही है।