2 अगस्त से हरियाणा में खेल महाकुंभ का आगाज! 15 हजार खिलाड़ी बिखेरेंगे प्रतिभा का जलवा

Khel Maha Kumbh will start in Haryana from 2nd August! 15 thousand players will show their talent

हरियाणा में दो दिन बाद यानी 2 अगस्त से खेल महाकुंभ का शानदार आगाज होने जा रहा है। इस विशाल आयोजन का उद्घाटन पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा, जहां दो चरणों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि इस महाकुंभ में 15,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो प्रदेश और देश की खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पहला चरण पंचकूला से शुरू होकर विभिन्न जिलों में खेलों का रोमांच फैलाएगा। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती जैसे 39 खेल शामिल होंगे। 

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने खेल महाकुंभ को लेकर अहम जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ दो चरण में होगा, जो कि दो अगस्त से शुरू होगा। सभी जिलों की भागीदारी होगी। इसके पहले चरण की शुरुआत पंचकूला से होगी। पंचकूला में एथलेटिक्स, बैटमिंटन, बॉस्केटवॉल और हॉकी के मुकाबले खेले जाएंगे। खेल महाकुंभ की शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी और विशिष्ट अतिथियों के तौर पर हरियाणा के विभिन्न खेलों के वरिष्ठ खिलाड़ी होंगे। दोनों चरण में 15 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं, खेल महाकुंभ का दूसरा चरण अगस्त के आखिर तक होगा। कलेक्टर रेट पर मंत्री गौतम ने कहा कि समय-समय पर सरकार लोगों की भलाई में कई कदम उठाती हैं। वहीं बीएमबी मामले में पंजाब सरकार के द्वारा हरियाणा सरकार पर 115 करोड़ रुपये के बकाये पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को को गंभीरता से नहीं लेते हैं।