Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

कारगिल विजय दिवस-सदियों तक सुनाई जाएंगी उत्तराखंड के इन 75 वीरपुत्रों की शहादत की कहानी!जानिए कारगिल युद्ध मे उत्तराखंड के किन जिलों से कितने रणबांकुरों ने की थी अपनी जान न्यौछावर

Kargil Vijay Diwas - The story of the martyrdom of these 75 brave sons of Uttarakhand will be told for centuries!

1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उत्तराखंड के 75 जवानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी। कारगिल युद्ध के बाद हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कारगिल युद्ध मे शहीद हुए उत्तराखंड के वीरपुत्रों का नाम स्वर्णिम अक्षरों में सदियों तक के लिए दर्ज ही चुका है। जिनकी शौर्यगाथाओं को आने वाली पीढियां भी सुनेगी। युद्ध के बाद मेजर राजेश सिंह अधिकारी और मेजर विवेक गुप्ता को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया. ग्रुप कैप्टन एके सिन्हा, ऑनरेरी कैप्टन खुशीमन गुरुंग, नायक ब्रजमोहन सिंह, नायक कश्मीर सिंह, राइफलमैन कुलदीप सिंह को वीर चक्र प्रदान किया गया. लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग, ऑनरेरी कैप्टन चंद्र सिंह और ऑनरेरी कैप्टन ए हेनी माओ, नायक शिव सिंह, नायक जगत सिंह, लांसनायक देवेंद्र प्रसाद, लांसनायक सुरमन सिंह, सिपाही चंदन सिंह, राइफलमैन ढब्बल सिंह को सेना मेडल से नवाजा गया।

उत्तराखंड में लगभग हर परिवार से कोई न कोई सेना में होता है। यहां के युवाओं का सपना होता है सेना में भर्ती होना  आज भी आइएमए से पासआउट होने वाला हर 12वां अधिकारी उत्तराखंड से है और भारतीय सेना का हर पाचवां जवान भी उत्तराखंड से है।


कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के नौजवानों में मेजर राजेश अधिकारी ,मेजर विवेक गुप्ता,पैरा कमांडो ब्रजमोहन सिंह,और बाकी सभी नायकों की मिसाल भारतीय सैनिकों में देश के प्रति जज्बा पैदा कर देता है।

उत्तराखंड के किस जिले से कितने वीर बाँकुरे कारगिल युद्ध मे शामिल हुए,आपको कारगिल युद्ध मे शहीद हुए नौजवानों के बारे में बताते है।


जनपद             शहीद जवान

देहरादून           28

पौड़ी               13

टिहरी              08

नैनीताल           05

चमोली             05

अल्मोड           04

पिथौरागढ़        04

रुद्रप्रयाग         03

बागेश्वर            02

उधमसिंहनगर  02

उत्तरकाशी       01इन जवानों को मिला मेडल

महावीरचक्र विजेता - मेजर विवेक गुप्ता, मेजर राजेश अधिकारी।

वीरचक्र विजेता- कश्मीर सिंह, बृजमोहन सिंह, अनुसूया प्रसाद, कुलदीप सिंह, एके सिन्हा, खुशीमन गुरुंग, शशि भूषण घिल्डियाल, रुपेश प्रधान व राजेश शाह।

सेना मेडल विजेता- मोहन सिंह, टीबी क्षेत्री, हरि बहादुर, नरपाल सिंह, देवेंद्र प्रसाद, जगत सिंह, सुरमान सिंह, डबल सिंह, चंदन सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह, शिव सिंह, सुरेंद्र सिंह व संजय।

मेन्स इन डिस्पैच- राम सिंह, हरि सिंह थापा, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मान सिंह, मंगत सिंह, बलवंत सिंह, अमित डबराल, प्रवीण कश्यप, अर्जुन सेन, अनिल कुमार।