जंतर-मंतर प्रोटेस्टः पैलेट गन से घायल हुए युवक को लेकर राहुल गांधी ने की प्रेस वार्ता! बोले- इसके जिम्मेदार धर्मेंद्र प्रधान, मिलना चाहिए इंसाफ

Jantar Mantar Protest: Rahul Gandhi holds a press conference regarding the youth injured by a pellet gun; says Dharmendra Pradhan is responsible and justice must be served.

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और उनकी आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने घायल छात्रों की तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने दावा किया कि एक छात्र उस समय पैलेट गन की चपेट में आया, जब वह हाथ में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र की एक आंख प्रभावित हुई है और उसे उस आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की कोई गलती नहीं थी, इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और प्रदर्शनकारी छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं। पहली मांग है कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जिम्मेदारी तय की जाए। दूसरी मांग छात्रों पर कथित रूप से गोली चलाने और लाठीचार्ज करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, तीसरी मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के हजारों छात्रों से माफी मांगने की है। कांग्रेस सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ियों की जिम्मेदारी से सरकार बच नहीं सकती। राहुल गांधी ने कहा कि घायल छात्रों को बेहतर इलाज, उचित मुआवजा और न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों को डराने-धमकाने के बजाय उनकी मांगों को सुनने और पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की।