Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

लखीमपुर खीरी हिंसा के मद्देनजर उत्तराखंड में राज्य सरकार ने 3 महीने के लिए लगायी रासुका

In the wake of Lakhimpur Kheri violence, the state government imposed Rasuka for 3 months in Uttarakhand

उत्तराखंड में राज्य सरकार ने 3 महीनों के लिए रासुका लगा दी है।ये बड़ा और अहम फैसला सरकार ने यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मद्देनजर लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे इसीलिए सरकार ने 3 महीने की रासुका लगाई है। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने वालो पर रासुका लगाकर कड़ी सजा दी जायेगी।


गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की आग भड़कने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जगह जगह  बीजेपी के पुतले दहन किये जा रहे है। धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिससे भविष्य में किसी बड़ी घटना के घटने की संभावना है इसीलिए राज्य सरकार ने 3 महीने की रासुका लगाई है।