खौफनाक: हल्द्वानी में रेत के ढेर में मिला डंपर हेल्पर का शव! हाथ और सिर देख सहमे मजदूर, लापरवाही या साजिश?

Horrifying: Body of dumper helper found in sand pile in Haldwani! Workers shaken upon seeing hands and head—negligence or foul play?

हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चौफुला-कठघरिया मार्ग पर रविवार को रेत के ढेर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब रेत के ढेर से शव को बाहर निकाला तो मौके पर मौजूद लोग और पुलिस के आलाधिकारी हक्के-बक्के रह गए। बताया जाता है कि कठघरिया मार्ग पर इन दिनों सड़क और नाले का निर्माण चल रहा है। रविवार को गोरापड़ाव के क्रशर से रेत मंगाई थी जिसे निर्माण स्थल पर ही उतार दिया गया था। दोपहर बाद निर्माण के लिए जब मजदूरों ने रेत उठाना शुरू किया तो मौके पर सिर और हाथ दिखाई दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त डंपर के हेल्पर जयपुर बीसा लालकुआं निवासी 30 वर्षीय पवन सिंह के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पवन रविवार को अपनी ताई के घर से काम पर निकला था। सूत्रों के अनुसार रविवार को वह चालक के साथ डंपर लेकर गोरापड़ाव स्थित क्रशर पहुंचा। चालक मुख्य गेट पर खाना खाने के लिए रुका तो पवन गाड़ी लेकर भीतर चला गया। चर्चा है कि लोडिंग से पहले जब पवन डंपर में रेता निकलने वाली जगह पर जब कट्टे लगा रहा था तो जेसीबी मशीन से ऊपर से रेत डाल दी गई, जिसमें वह दब गया। काफी देर तक पवन के आसपास नहीं मिलने पर चालक डंपर लेकर कठघरिया रोड पहुंचा और वाहन खाली कर दिया। यहां रेता हटाने के दौरान मजदूरों को उसमें शव मिला। देर रात पवन की ताई ने उसकी शिनाख्त की। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि डंपर स्वामी, क्रशर मालिक और रेत लोड करने वाले जेसीबी चालक से पूछताछ की जा रही है।