Aug 29, 2026 Login

हरियाणाः किसानों के लिए राहत की खबर! कल 22 सितंबर से शुरू होगी खरीफ फसलों की खरीदारी, सीएम सैनी ने की घोषणा

Haryana: Relief news for farmers! Kharif crop procurement will begin tomorrow, September 22nd, CM Saini announced.

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के तहत फसलों की सरकारी खरीद को 22 सितंबर से शुरू करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को किया। इस फैसले से राज्य के लाखों किसानों को राहत मिली है जिन्होंने अपने खेतों में धान, बाजरा, ज्वार और अन्य खरीफ फसलों को बोया है। खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सरकार ने 22 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बता दें कि हाल ही में राज्य में विभिन्न किसानों के संगठनों ने खरीफ की फसलों की खरीद के लिए सांकेतिक धरना किया था। 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को राइस मिलर्स के लिए भी बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने चावल की डिलीवरी अवधि और बोनस राशि की अवधि को 15 मार्च से बढ़ाकर 30 जून तक करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से राज्य की लगभग 1,000 मिलों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही राइस मिलर्स को बोनस राशि के अतिरिक्त 50 करोड़ रुपये के होल्डिंग चार्जिज में भी छूट का लाभ प्राप्त होगा।