हल्द्वानी दोहरा हत्याकांड: रात का सन्नाटा, प्याले टकराते चार दोस्त! लक्ष्मी से छेड़छाड़ और शुभम का विरोध, नशे में हैवान बन गए आरोपी! दी खौफनाक मौत, लिंक में जानें पूरी कहानी

Haldwani double murder: Silent night, four friends clinking glasses! Lakshmi was molested and Shubham protested, the accused became a drunken monster! A horrific death; learn the full story in the li

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। गुरुवार देर रात एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले में प्रेस कांफ्रेंस की। बता दें कि आज सुबह हल्द्वानी में उस समय सनसनी फैल गई जब युवक युवती की लाश बरामद हुई। मामले की सूचना पर पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान मृतकों से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों से सम्पर्क किया गया और मृतकों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा तथा लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चन्द्र पोखरिया निवासी ग्राम मल्ली पोखरी ओखलकांडा नैनीताल के रूप में हुई। मृतका के परिजन सुरेश चन्द्र पोखरिया की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन हुआ और जांच पड़ताल की गई। पड़ताल के दौरान 4 लोगों की संलिप्ता मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बताया कि वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान आरोपी लक्ष्मी के साथ छेड़खानी करने लगे जिस पर शुभम तथा लक्ष्मी ने विरोध किया। आपसी लड़ाई झगड़े में उन्होने शुभम की हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियो ने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया तथा पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए। पुलिस ने गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, सौरभ भट्ट उर्फ भटिया, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव, दीपेश लटवाल उर्फ राज को गिरफ्तार किया है।