Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के लिए गाइडलाइन जारी! इस बार मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक

Guidelines issued for Uttarakhand Vidhan Sabha budget session! This time use of mobile phones will also be banned

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस संदर्भ में निर्देश दिए हैं। विधानसभा परिसर में रविवार को विधानसभा सत्र की सुरक्षा तैयारियों के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने निर्देश दिए कि सदन के भीतर किसी को भी मोबाइल फोन के उपयोग की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रश्नों का जबाव देने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग जरूरी है तो संबंधित को सदन से बाहर आकर बात करनी होगी। विदित है कि विधानसभा सत्र के दौरान कई बार विधायक व अधिकारियों को फोन का उपयोग करते हुए देखा गया है।

उत्तराखंड का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होगा। वही इस बार विधानसभा का सत्र पहली बार नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन के तहत संचालित किया जाएगा।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सत्र शुरू होने से पहले इसका उद्घाटन करेंगे। हालांकि, विधानसभा की कार्यवाही अभी पूरी तरह से पेपरलेस नहीं होगी। विधानसभा में पूछे गए प्रश्न, उनके उत्तर, राज्यपाल का अभिभाषण और बजट डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेंगे।