Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में 765 व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण निलंबित, राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक में हुआ निर्णय

GST registration of 765 traders suspended in Uttarakhand, decision taken in the review meeting of the State Tax Department

राज्य कर विभाग ने 765 व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण निलंबित कर दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक में शासन ने बकायेदारों और जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों के संबंध में अभियान के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग ने 4058 बकायेदारों को चिह्नित किया है। इन पर करीब 160 करोड़ से अधिक बकाया चल रहा है। बकाया वसूली अभियान के तहत शनिवार को 1.20 करोड़ की बकाया राशि जमा कराई गई। 765 व्यापारियों के पंजीयन निलंबित किए गए। इसी प्रकार, लंबे समय से रिटर्न दाखिल न करने वाले कुल 515 व्यापारियों को चिन्हित करते हुए 55 व्यापारियों के पंजीयन निलंबन की कार्रवाई की गई। अन्य मामलों में भी कार्रवाई चल रही है। बैठक में सचिव वित्त दिलीप जावलकर, राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।