अलविदा...! अब कौन संभालेगा ‘टाटा ग्रुप’? किसके हाथ में आयेगी हजारों करोड़ के साम्राज्य की कमान, इन नामों को लेकर हो रही चर्चा

goodbye...! Who will handle 'Tata Group' now? In whose hands will be the command of the empire worth thousands of crores, these names are being discussed

नई दिल्ली। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार देर शाम उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी। आज गुरूवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। बता दें कि रतन नवल टाटा ना केवल कारोबार के लिए, बल्कि अपनी दानवीरता के लिए भी सुर्खियों में रहे। उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मुखिया के अलावा उनकी एक और पहचान ‘समाजसेवी’ की है। टाटा ग्रुप के साम्राज्य को दिन दोगुना और रात चौगुनी करने में रतन नवल टाटा का बड़ा हाथ रहा। उनकी लीडरशिप में टाटा संस ने नई ऊंचाइयों को छुआ और देश-दुनिया में अपना कारोबार तेजी से फैलाया। टाटा ट्रस्ट के जरिए देश को आगे बढ़ाने और गरीबों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए रतन टाटा ने बड़े काम किए। टाटा को लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहने और सादा जीवन व उच्च विचार वाली जिंदगी जीने के लिए जाना जाता है। जीवन भर शादी ना करने वाले रतन टाटा की नेट वर्थ फिलहाल 3800 करोड़ रुपये है। अब सवाल यह है कि आखिर रतन टाटा के बाद टाटा ग्रुप की बागडोर किसके हाथ होगी? 
बता दें कि 86 साल के रतन टाटा के कोई संतान नहीं है। उनके उत्तराधिकारी की चर्चा को लेकर कई तरह के कयास लगते रहते हैं। उनके 3800 करोड़ रुपये के विशाल साम्राज्य को कौन संभालेगा और टाटा ग्रुप के एम्पायर की देखरेख कौन करेगा? फिलहाल इस सवाल के कई जवाब हैं। टाटा ग्रुप में उत्तराधिकारी को लेकर पहले से योजनाएं बन रही हैं। एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद पर 2017 से हैं। इसके अलावा टाटा ग्रुप की अलग-अलग होल्डिंग कंपनियों में परिवार के दूसरे लोग भी हं जो आने वाले समय में टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारी निभा सकते हैं। टाटा ग्रुप के संभावित लीडर्स में सबसे मजबूत दावेदार नोएल टाटा का है। रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी शादी सिमोन से हुई थी। और वह रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। इस पारिवारिक संबंध के चलते ही नोएल टाटा, ग्रुप की विरासत संभालने वाले नामों में सबसे आगे हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चे माया, नेविल और लीह टाटा हैं जो टाटा के संभावित वारिस हैं। 34 साल की माया टाटा, टाटा ग्रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। Bayes Business School और University of Warwick से पढ़ाई करने वाली माया Tata Opportunities Fund और Tata Digital में बड़े पद पर हैं। Tata Neu ऐप लॉन्च करने में भी उनका बड़ा रोल था। अपने विज़न और बढ़िया रणनीति के साथ वह एक मुख्य दावेदार हैं।