अलविदाः नहीं रहे सीआईडी इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स! अस्पताल में ली अंतिम सांस, चाहनेवालों को लगा गहरा सदमा

Goodbye: CID Inspector Fredericks is no more! He breathed his last in the hospital, his loved ones were deeply shocked.

नई दिल्ली। टीवी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। सभी का पंसदीदा सीरियल सीआईडी में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। हार्ट अटैक आने के बाद दिनेश बीते कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही थी, लेकिन आज 5 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्टर की मौत से उनके तमाम चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है। दिनेश फडनिस बीते कुछ दिनों से ICU में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। लेकिन आज उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिनेश की मौत को उनके करीबी दोस्त और CID शो में को-स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है। दयानंद शेट्टी, दिनेश के काफी करीब थे। एक्टर के जाने से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, दयानंद शेट्टी ने बताया है कि दिनेश का निधन बीती देर रात हुआ था। उन्होंने देर रात 12 बजकर 8 मिनट पर अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी। हार्ट अटैक आने के बाद से वो मुंबई के Tunga अस्पताल में भर्ती थी, जहां कई डॉक्टर्स उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे। लेकिन 57 साल की उम्र में वो हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए। दिनेश फडनिस के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। दिनेश का अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।