Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Good Morning India: उत्तराखंड में बार में विदेशी युवती के डांस का वीडियो वायरल,जांच में जुटी पुलिस! तो सोशल मीडिया पर प्यार कर फंस गई युवती, 'प्रेमी' ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, कुछ और बड़ी खबरों व जानकारियों के लिए अभी लिंक क्लिक करें...

Good Morning India: Video of a foreign girl dancing in a bar in Uttarakhand goes viral, police start investigation! So the girl fell in love on social media and got trapped, her 'lover' made an obsce

Good Morning,नमस्कार,शुभ-प्रभात दोस्तो ! एक बार फिर आज की नई सुबह के साथ आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आपके साथ मैं हूँ तपस विश्वास। आईए नजर डालते हैं कुछ प्रमुख हैड्लाइन्स और खबरों पर......

सोशल मीडिया पर प्यार कर फंस गई युवती, 'प्रेमी' ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल

नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती का शारीरिक शोषण करने और फिर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

हरिद्वार में बार में विदेशी युवती के डांस का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट एंड बार में विदेशी युवती के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। यह वीडियो एक सप्ताह पूर्व रेस्टोरेंट एंड बार में आयोजित एक पार्टी का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.एसएपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

अप्राकृतिक यौन शोषण व दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा

फतेहपुर। विवाहिता ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण और जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, जेठ व तीन अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी चार मार्च 2024 को हुसैनगंज थाने के एक गांव निवासी अरविंद कुमार के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराली दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पति, सास, जेठ, ननद, मामा प्रताड़ित करने लगे। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

रुद्रपुर मेयर पद के लिए मुंजाल को टिकट दिया तो टूट जाएगा वास्तविक हकदारों का दिल

रुद्रपुर महानगर में मेयर पद के लिए बहुत तेजी से व्यवसायी हरीश मुंजाल के नाम की चर्चा भाजपा के गलियारों में उभरी है। हालांकि मुंजाल के नाम के साथ ही विकास शर्मा और भारत भूषण चुघ के नाम की चर्चा तेजी पर रही है। सवाल यह है कि हरीश मुंजाल को भाजपा मेयर का टिकट देती है तो क्या सालों से भाजपा का काम करने वालों का हश्र क्या होगा। ऐसे तो कोई धनबल के आधार पर टिकट ले आएगा।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

नैनीताल बस हादसा, मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख देगी सरकार, घायलों को मिलेगा 2.5 लाख 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार 25 दिसंबर को हुए रोडवेज बस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों और घायलों के लिए सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और गंभीर रूप घायलों को ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा सामान्य रूप से घायल हुए यात्रियों को 15 से 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

19 वर्षीय कोंस्टास ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा तूफानी अर्धशतक, बुमराह की जमकर धुनाई कर मचाई सनसनी 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में 19 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंस्टास का तूफान आया है। अपने डेब्यू टेस्ट में ही कोंस्टास ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कोंस्टास ने तूफानी अर्धशतक जड़ा है और दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर पिटाई करते हुए सभी को चौंका दिया है। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

कश्मीर में शीतलहर, मैदान में धुंध ने बढ़ाई ठिठुरन,नए साल से पहले कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। इससे मैदानों में भी ठंड में इजाफा हुआ और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में बुधवार को कोहरे की घनी चादर ने आम जीवन की रफ्तार थाम दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 27 दिसंबर को ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

क्रिसमस पर 'पुष्पा-2' ने भारत में 1100 करोड़ तो वर्ल्डवाइड में 1650 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' ने तीसरे हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसने क्रिसमस पर भारत से लेकर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही यह फिल्म सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने अब रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है और सिर्फ 21 दिनों में दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं दुनियाभर में 1650 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

चुनाव रणनीति पर कांग्रेस के दिग्गजों ने किया मंथन, जिला प्रभारी सौंपेंगे कमेटी को रिपोर्ट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल के साथ शीर्ष नेताओं ने बैठक कर चुनाव प्रबंधन व रणनीति, प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की। निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए जिला प्रभारी बुधवार को अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। निकाय चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस नेता आपसी समन्वय बना कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल के साथ हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर नगर निगम, पालिका व नगर पंचायतों में चुनावी रणनीति विचार विमर्श किया।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

छोटी सरकार के चुनाव में बड़े मंत्रियों की नो एंट्री, सत्ताधारी दल के लिए भी नियम

निकाय (छोटी सरकार) चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशी ही नहीं सत्ताधारी दल के लिए भी विशेष नियम बनाए हैं। कोई भी सरकार का मंत्री अपने मतदान केंद्र के भीतर केवल एक मतदाता की हैसियत से ही जा सकेगा।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

क्रिसमस बना यादगार...एक दिन पहले ही औली में जमकर बर्फबारी, उमड़ पड़े पर्यटक, देखें ये खूबसूरत नजारा

क्रिसमस से एक दिन पहले औली में जमकर बर्फबारी हो गई। इससे औली में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया। देर शाम तक लगभग 5000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार देर रात को औली में बर्फबारी शुरू हुई।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

दर्दनाक...27 लोगों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, हादसे की भयावह तस्वीरें आई सामने

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आई। 27 लोगों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बीते माह ही कुमाऊं के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। अभी अल्मोड़ा हादसे को कुछ ही समय हुआ था कि दूसरे हादसे की भयावह तस्वीर सामने आ गई।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

कार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बस, 27 लोग थे सवार,एक बच्चे समेत चार की मौत

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाती रोडवेज बस बुधवार दोपहर यहां आमडाली के पास एक कार को बचाते वक्त पैरापिट तोड़कर 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक-परिचालक समेत 23 यात्री घायल हुए, इनमें से 21 की हालत गंभीर है। मृतकों में धारचूला के दंपती और एक बच्चा शामिल है।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7

गुजरात से गंगा स्नान के लिए आए परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत,परमार्थ घाट के पास हुआ हादसा

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह गंगा स्नान करते समय गुजरात के दो बच्चे गंगा में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को अचेत अवस्था में गंगा से बाहर निकाल लिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।