Good Morning India: उत्तराखंड में आज लागू होगा UCC! इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने हिंदी गाना गाया, सैफ अली पर हमला- आरोपी के फिंगरप्रिंट मैच नहीं

Good Morning India: UCC will be implemented in Uttarakhand today! Indonesian delegation sang Hindi song, attacked Saif Ali - fingerprints of the accused did not match

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की प्रमुख खबरों और कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। शुरुआत आज की उन खबरों से करते हैं जिनपर सभी की नजर रहेगी।
आज कोलकाता रेप-मर्डर केस में दोषी संजय को फांसी की मांग वाली याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं आज कांग्रेस डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में ‘जय भीम-जय संविधान’ रैली करेगी। इसमें राहुल-प्रियंका भी शामिल होंगे।

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट एक्टर के घर से लिए गए सैंपल से मैच नहीं हुए। सैफ पर 15 जनवरी की देर रात हमला हुआ था। मुंबई पुलिस ने 22 जनवरी को फिंगरप्रिंट समेत कई सैंपल CID जांच के लिए भेजे थे। पुलिस को आशंका है कि सैफ पर हमले में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं।

इधर 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे। PM मोदी भी शामिल हुए। फ्लाईपास्ट में अपाचे, राफेल और ग्लोब मास्टर समेत 40 विमान शामिल हुए। पहली बार कर्तव्य पथ पर एक साथ 5 हजार कलाकारों ने प्रस्तुति दी। पहली बार प्रलय मिसाइल नजर आई। परेड में इंडोनेशियाई दस्ता भी शामिल हुआ।

उधर BJP ने दिल्ली के CM हाउस का नया वीडियो जारी किया। इसमें पूर्व CM केजरीवाल रहते थे। वीडियो में पूरा बंगला दिखाया और घर में मौजूद चीजों का रेट भी बताया। BJP के मुताबिक, बंगले में 4 करोड़ से 5.6 करोड़ के बॉडी सेंसर और रिमोट वाले 80 पर्दे लगे हैं, 64 लाख रुपए के 16 टीवी, 10-12 लाख रुपए की टॉयलेट सीट, 36 लाख रुपए के सजावटी खंभे हैं।

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल पर बम सप्लाई को लेकर लगी रोक हटा दी है। अब इजराइल 900 किलो वाले भारी बमों खरीद सकेगा। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मई 2024 में इस पर रोक लगाई थी। उस समय इजराइल गाजा पर अटैक कर रहा था। ट्रम्प ने बांग्लादेश को दी जाने वाली सभी तरह की मदद बंद करने का फैसला किया है।

इधर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन का वीडियो सामने आया है, जिसमें इंडोनेशियन डेलिगेट्स हिंदी गाना गाते दिख रहे हैं। इसमें इंडोनेशिया के सीनियर मिनिस्टर्स भी शामिल थे। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्तो के सम्मान में डिनर होस्ट किया था। प्रबोवो ने कहा कि हर कोई जानता है कि जब मैं भारतीय संगीत सुनता हूं तो डांस करने लगता हूं।

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। गृह सचिव की ओर से शनिवार को इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।

इधर गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित उत्तराखंड की झांकी का मनमोहक दृश्य दिखा। इस दौरान झांकी के साथ कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति भी दी।