Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Good Morning India: दिल्ली में आज जनता के फैसले का दिन,8 बजे शुरू होगी मतगणना,आएगा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट,तो एक पिता ने अपने ही 6 साल के बेटे का रेता गला,फिर दरवाजा पर बैठकर पुलिस का करता रहा इंतजार, वही नेशनल गेम्स पुरुष फुटबॉल में गोल्ड से चूका उत्तराखंड,कुछ और न्यूज हैडलाइन्स,बड़ी खबरों व जानकारियों के लिए अभी लिंक क्लिक करें...

Good Morning India: Today is the day of people's decision in Delhi, counting of votes will start at 8 o'clock, the result of assembly elections will come, a father slit the throat of his own 6-year-o

GoodMorning,नमस्कार,शुभ-प्रभात दोस्तो। एक और नई सुबह के साथ आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आपके साथ मैं हूँ तपस विश्वास। आईए नजर डालते हैं कुछ प्रमुख हैड्लाइन्स और खबरों पर...

पिता ने 6 साल के बेटे का गला रेता, फिर दरवाजा पर बैठकर पुलिस का करता रहा इंतजार 

बिहार के गोपालगंज में एक सनकी पिता ने अपने ही 6 साल के बेटे का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मामला भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला नारायणपुर गांव का है। जहां एक सनकी पिता ने ये दहला देने वाला कांड किया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोरे में डालकर बाहर बैठकर पुलिस का इंतजार किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

पीएम मोदी 12 फरवरी से करेंगे अमेरिका का दौरा! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। इस बारे में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मीडिया को बताया कि पीएम मोदी की यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और गति एवं दिशा देगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। वही अमेरिका की यात्रा से पहले मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7  

आज आएगा दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट, 8 बजे शुरू होगी मतगणना 

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 11 जिलों में कुल 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि पांच फरवरी को मतदान हुए थे। दोपहर तक सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.54% मतदान हुआ, जिसमें 94,51,997 लोगों ने वोट डाले। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 50.42 लाख पुरुष, 44.08 लाख महिलाएं और 403 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। वही एग्जिट पोल में मोटे तौर पर भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई है। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

पहाड़ों में आज हल्की बारिश के आसार, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में बिगड़ने वाले मौसम का मैदान में कोई खास असर नहीं देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

केरल विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस! प्रियंका गांधी आज से करेंगी बूथ समितियों की समीक्षा 

कांग्रेस पार्टी ने केरल में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर अपनी नज़रें गड़ा दी हैं।  वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 8 से 10 फरवरी तक अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान यूडीएफ की बूथ स्तरीय समितियों की समीक्षा करेंगी। हाल ही में वायनाड से सांसद बनीं प्रियंका गांधी दक्षिणी राज्य से संबंधित मुद्दों को सक्रिय रूप से उठा रही हैं। हाल ही में वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने मांग केंद्र सरकार से की थी।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7  

आगरा में पैराजम्पिंग के दौरान जवान का नहीं खुला पैराशूट,जमीन पर गिरने से दर्दनाक मौत 

यूपी के आगरा के मलपुरा स्थित ड्रॉप जोन में पैराजम्पिंग के दौरान पैराशूट न खुलने के कारण जूनियर अफसर पैराट्रूपर की दर्दनाक मौत हो गई। एएन 32 जहाज से शुक्रवार सुबह रूटीन पैरा जंपिंग के दौरान जूनियर वारंट अफसर ने 11 प्रशिक्षु पैरा ट्रूपर जवानों के साथ छलांग लगाई थी। जिसमें से 11 प्रशिक्षु पैरा ट्रूपर जवान सुरक्षित जमीन पर आ गए। लेकिन पैराशूट नहीं खुलने से जूनियर वारंट अफसर खेतों में जा गिरे। जिसके चलते उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

पश्चिम बंगाल के नादिया में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने की एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कल्याणी के रथतला के भीड़भाड़ वाले आवासीय क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का रेला! दो दिन में चलीं 100 विशेष ट्रेनें, इमरजेंसी प्लान लागू

वसंत पंचमी के दो दिन बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रेलवे ने दो दिनों में ही 100 विशेष ट्रेनों का संचालन किया है।  बिना किसी स्नान पर्व के संगम जाने वाले हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला दिखाई दे रहा है। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बृहस्पतिवार से ही इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया है। शुक्रवार को भी प्रयागराज जंक्शन और अस्थायी बस स्टेशनों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। जंक्शन पर विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा गया।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

उत्तराखंड में आज अपने स्कूल जाएंगे योगी आदित्यनाथ,बचपन की यादें करेंगे ताजा

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड में हैं। वो अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पैतृक गांव पंचूर आए हुए हैं। इसी क्रम में वो 8 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने के बाद यमकेश्वर ब्लॉक के थांगड़ प्राइमरी स्कूल की उस क्लासरूम में जाएंगे, जहां उन्होंने बचपन में शिक्षा ली। जिन स्कूलों में सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले हैं, उन स्कूलों को सजाया गया है। राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांडी को केसरिया रंग में सजाया गया है। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

नेशनल गेम्स पुरुष फुटबॉल में गोल्ड से चूका उत्तराखंड,केरल ने सोने पर किया कब्जाया

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत आज पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें केरल और उत्तराखंड के बीच मुकाबला हुआ। इस दौरान केरल और उत्तराखंड की टीम एक दूसरे पर हावी रही। हाफ टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई, लेकिन हाफ टाइम के आखिरी 52 मिनट पर केरल ने एक गोल दागकर गोल्ड मेडल कब्जाया। जबकि, उत्तराखंड को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

आदमी ने घर में लगाई फांसी और झाड़ियों में मिली पड़ोसी औरत की लाश, पुलिस के लिए पहेली बना मामला

उत्तराखंड के रामनगर में वन क्षेत्र के अंतर्गत पटरानी गांव में एक महिला व एक पुरुष की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पुरुष ने घर में फांसी लगा ली जबकि महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला।हल्द्वानी से पहुंची फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य संकलन किए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों स्वजन को सौंप दिए गए। पुलिस मामला दोनों के बीच नजदीकी से जुड़ा भी मान रही है।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

उत्तराखंड में योगी आदित्यनाथ का सॉफ्ट अवतार, सख्त से हुये सहज,बदले दिखे तेवर 

सख्त छवि को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ देशभर में जाने जाते हैं। वो अपने बेबाक बयानों के साथ ही बुलडोजर एक्शन को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। योगी के एक्शन से माफिया, अपराधी घबराते हैं। इसके ठीक उल्ट तस्वीर उत्तराखंड के पौड़ी जिले से सामने आई है। यहां यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बड़ी ही सादगी के साथ सभी से मिलते जुलते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वो बच्चों, बुजुर्गों का अभिवादन करते भी दिख रहे हैं। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

नेशनल गेम्स मेडल टैली में सर्विसेज बना सिरमौर! कर्नाटक को नीचे धकेला, उत्तराखंड के खाते में आए 8 गोल्ड 

उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स 2025 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इनमें से कई प्रतियोगिताएं समाप्त हो चुकी है। जबकि,कई प्रतियोगिताएं अभी चल रही है। अगर नेशनल गेम्स मेडल टैली यानी पदक तालिका की बात करें तो सर्विसेज पहले नंबर पर आ गई है। जिसके पास 39 गोल्ड मेडल आ चुके हैं।  जबकि, दूसरे नंबर पर अभी भी कर्नाटक है। वहीं,तीसरे नंबर पर अभी भी महाराष्ट्र काबिज है। वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो अभी तक 8 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। इस तरह से अभी तक 49 मेडल उत्तराखंड की झोली में आ चुके हैं। मेडल टैली की बात करें तो उत्तराखंड 11वें नंबर पर है। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

उत्तराखंड में इस बार पांच दिन चलेगा बजट सत्र! सख्त भू कानून ला सकती है सरकार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तिथियां का ऐलान हो चुका है। जिसके तहत 18 फरवरी से 24 फरवरी तक बजट सत्र आहूत किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी की सुबह 11 बजे सदन की कार्रवाई शुरू होगी। सदन की कार्रवाई के पहले दिन यानी 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद सदन की कार्रवाई अगले दिन यानी 19 फरवरी की सुबह 11 के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7  

आज से टनकपुर में शुरू होगी राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता, मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों ने बहाया पसीना 

चंपावत। टनकपुर में 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता का 8 फरवरी यानि आज से आयोजन होना है। इस आयोजन से पहले राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार और जागरूकता को लेकर चंपावत पुलिस ने टनकपुर स्टेडियम से लेकर बूम घाट तक लगभग सात किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस आयोजन में लगभग 250 से 300 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वहीं,एसपी चंपावत अजय गणपति ने अपने संबोधन में खेलों को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया है। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने की अपील की है। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

उत्तराखंड में सीआरपी-बीआरपी की जल्द होगी भर्ती! शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों की लगाई क्लास

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर करने के लिए पिछले लंबे समय से CRP (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) और BRP (ब्लाॅक रिसोर्स पर्सन) की भर्ती करने की बात कही जा रही है, लेकिन लंबा वक्त बीतने के बाद भी इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में अब शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए भर्ती में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही जल्द से जल्द इस भर्ती को शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7  

उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा! तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी से की मुलाकात

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। दरअसल, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। जिसके मद्देनजर शासन-प्रशासन व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। इसी बीच उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत और चारधामों के पुरोहितों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को बेहतर बनाए जाने को लेकर सभी तीर्थ पुरोहितों से सुझाव भी लिए।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7  

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से बाहर होंगी अनुबंधित बसें, परिवहन निगम ने तैयार किया खास प्लान

उत्तराखंड में यातायात व्यवस्थाओं को बड़े स्तर पर बदलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की तरफ से खास तौर पर पर्वतीय जनपदों के लिए खास प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत पहाड़ी जिलों में अनुबंधित बसों को संचालित नहीं किया जाएगा। परिवहन निगम ने निर्णय लिया है कि अब परिवहन विभाग अपनी नई बसों को ही पर्वतीय जनपदों में संचालित करेगा,जबकि पर्वतीय जनपदों में चल रही अनुबंधित बसें अब मैदानी जनपदों में चलाई जाएंगी। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

देहरादून में मेयर समेत 100 पार्षदों ने ली शपथ,सीएम धामी भी रहे मौजूद 

देहरादून नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार को प्रदेश भर के सभी नगर निगमों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया। इसी क्रम में देहरादून नगर निगम परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर के साथ 100 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल को मेयर पद की शपथ दिलाई। मेयर ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

दुल्हन बनी यूपी सीएम योगी की भतीजी, चाचा के साथ कई और दिग्गजों ने भी दिया आशीर्वाद

पौड़ी का पंचूर गांव इन दिनों सुर्खियों में है। इसके सुर्खियों में आने का कारण यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। दरसअल, पौड़ी का पंचूर गांव योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। इसी गांव में उनकी भतीजी की शादी हुई है। जिसमें शिरकत करने के लिए योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे हैं। पंचूर गांव में योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी संपन्न हो गई। इस शादी में योगी आदित्यनाथ के साथ सीएम धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

उत्तराखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर की गई 65 साल, सरकार ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने और सरकारी हॉस्पिटलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए कई कदम उठा रही है। इसी क्रम में सरकार ने हाल ही में फैसला लिया था कि सरकारी हॉस्पिटलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 65 की थी। जिसका आदेश भी आज जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद अब विशेषज्ञ डॉक्टर्स 65 साल की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। पहले यह आयु सीमा 60 वर्ष थी। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

उत्तराखंड के चीनी मिलों में 61 फीसदी पद खाली, मृतक सीजनल कर्मियों के आश्रितों को नहीं मिल पाया लाभ

उत्तराखंड में गन्ना शुगर मिलों में कर्मचारियों की भारी कमी होने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के 123 मृतक सीजनल कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने पर सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई है।जबकि यह मामला लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ है।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

उत्तराखंड में दिनदहाड़े एनकाउंटर, गोलियों की आवाज से गूंजा जंगल, एक गौ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, हरिद्वार में दीनारपुर के जंगल में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर घायल के हरिद्वार जिले में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिससे वो घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाश एक गौ तस्कर है. जो जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहा था।

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

उत्तराखंड में आईएफ़एस अफसरों के बंपर प्रमोशन,आदेश हुये जारी

उत्तराखंड वन विभाग में सीनियर आईएफ़एस अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़े आदेश जारी हो गए हैं।  हालांकि, शासन में अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़ी डीपीसी की बैठक काफी पहले हो गई थी। जिसके चलते अधिकारियों को प्रमोशन के आधिकारिक आदेश का इंतजार था। शासन की तरफ से आदेश जारी होने के बाद वन विभाग में जिम्मेदारियां को लेकर कुछ नए समीकरण भी दिखाई दे रहे हैं। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7 

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने से खुश हैं शायरा बानो,सीएम धामी से मिलकर जताया आभार 

काशीपुर की शायरा बानो ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। शायरा बानो ने तीन तलाक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी थी. यूसीसी में भी तीन तलाक को लेकर सख्त प्रावधान रखा गया है। 

आवाज 24x7....................आवाज 24x7