Oct 24, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग! बम की तरह फटे सिलेंडर

Fire broke out in a truck full of gas cylinders! cylinder exploded like a bomb

प्रदेश के टिहरी में रसोई गैस के सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने की ये घटना टिहरी जिले के कांडीखाल मगरों के पास हुई।  सिलेंडर के ट्रक में लगी आग से 40 सिलेंडर फट गए। धमाकों की आवाज के साथ गैस सिलेंडर दूर-दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने के लिए काफी प्रयास किए गए। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि लोग इसे नहीं बुझा पाए। 

उत्तराखंड के टिहरी में रसोई गैस के सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में आचानका भीषण आग लग गई। जेकरि के अनुसार आग लगने की घटना टिहरी जिले के कांडीखाल मगरों के पास हुई। ट्रक में लगी आग से ट्रक में रखे 40 सिलेंडर फट गए। धमाकों की आवाज के साथ गैस सिलेंडर दूर-दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने के लिए काफी प्रयास किए गए। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि लोग इसे नहीं बुझा पाए। गैस सिलेंडर से भरा पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक होग गया। बड़ी मुश्किल से ट्रक में बैठे ड्राइवर और परिचालक ने अपनी जान बचाई है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक रसोई गैस सिलेंडर लेकर घनसाली की तरफ जा रहा था।