Facebook Instagram server down:दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स को लगा अकाउंट हो गया हैक, लाखों यूजर्स ने की रिपोर्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक बंद हो जाने से यूजर्स को एक दम झटका सा लगा है,इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म में लॉगिन करने में भी सेशन एक्सपायर्ड शो हो रहा है,ये दोनो प्लेटफार्म पूरी दुनिया में ठप्प हो चुके है। यूजर्स लगातार परेशान हो रहे हैं। मेटा प्लेटफॉर्म के फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अचानक काम करना बंद कर दिया है। इसे लेकर लाखों यूजर्स ने रिपोर्ट की है.
फेसबुक का Login सेशन अचानक बंद हो गया। इसके बाद यूजर्स ने काफी परेशान दिखे। यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। भारतीय समयानुसार फेसबुक 8.52 मिनट पर ठप हुआ है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने Instagram के डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई है। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं.वही मिली जानकारी के मुताबिक Meta algorithms upgrading कर रहा है इसीलिए कुछ टाइम के लिए ये दोनो ठप ही रहेगा।

इसकी जानकारी मार्क जुकरबर्ग ने अपने X account पर इसकी जानकारी दी है।