Awaaz24x7-government

CRPF की जोनल ट्रेनिंग के दौरान दो जवानों के सीने में उठा दर्द! दोनों की हुई मौत 

During the zonal training of CRPF, two jawans got chest pain! both died

झारखंड में CRPF के मुसाबनी जोनल ट्रेनिंग सेंटर से एक बुरी खबर सामने आई है यहां ट्रेनिंग के दौरान दो CRPF के एओ जवानों को सीने में अचानक दर्द हुआ और दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों ने ही दम तोड़ दिया। ऐसा पहली बार हुआ जब यहां दो जवानों के सीने में एक साथ ही दर्द उठा और दोनों की ही मौत हो गयी। 

जानकारी के अनुसार दोनों जवान 2001 और 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। इस प्रशिक्षण केंद्र में झारखंड के कुल 19 बटालियन के जवान प्रशिक्षण लेने आए थे यहां 45 दिन की प्री इंडक्शन ट्रेनिंग होती है, जिसमें जंगलवार, एलआरपी, योग व नक्सलियों के खिलाफ जंग के लिए फाइलिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।हवलदार प्रेम कुमार वर्ष 2001 और शम्भू कुमार 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार CRPF के मुसाबनी जोनल ट्रेनिंग सेंटर में ये दोनों जवान गुरुवार दोपहर ट्रेनिंग का हिस्सा थे,इस दौरान दोनों जवानों को सीने में एक साथ अचानक ही दर्द उठा,दोनों ने इसकी शिकायत साथी जवानों से की उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद तत्काल ही दोनों जवानों को मेडिट्रीना अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोपहर गुरुवार को 1:30 बजे जवान प्रेम कुमार सिंह और 3:30 बजे शंभू राम गौड़ की मौत हो गई। दोनों जवानों की मौत हार्टअटैक से हुई या अन्य किसी वजह से हुई,ये फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है।दोनों जवानों के आकस्मिक निधन की सूचना अधिकारियों ने दुख प्रकट करते हुए जवानों के परिजनों को दी। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को किसी भी तरह की कोई हार्ड एक्सरसाइज नही करवाई गई थी। बानालोपा स्थित 193 बटालियन के मुख्यालय स्थित फाइलिंग रेंज में प्रशिक्षण लेने आये 275 जवानों में से 265 जवानों ने प्रशिक्षण लिया गया था,यह प्रशिक्षण सुबह लगभग 10.30 बजे समाप्त हुआ और फिर सभी जवान अपने अपनी बैरक में लौट गए थे। और फिर अचानक सूचना मिली कि दो जवानों के सीने में दर्द उठा है उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।