देहरादून: कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के नामांकन में उमड़ा हुजूम

Dehradun: Crowd gathered for the nomination of Congress candidate Jot Singh Gunsola.

देहरादून। लोकसभा चुनावी के लिए कल उत्तराखंड में नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। वही आज टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने नामांकन दाखिल किया। वही आज उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया, जिसमे बड़ी मात्र में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नेतागण जोत सिंह का साथ देने पहुंचे। वही जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि ये शक्ति प्रदर्शन नहीं कार्यकर्ता है और टिहरी की जनता ने ठान लिया है कि इस बार कांग्रेस का परचम लहराना है।

प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता इस नामांकन रैली में पहुंचे। करण महारा ने कहा कि आज जो भीड़ उमड़ कर आई है ये वो भीड़ है जो  पिछले 10 वर्षों से भाजपा के राज शाही से ग्रस्त है और इन्होंने बदलाव का में बना लिया है। नामांकन रैली में महिला कांग्रेस ने भी बढ़ चड़ कर हिस्सा लिया। कांग्रेस नेत्री सोनिया आनन्द ने जोशीले अंदाज में कांग्रेस की जीत का द्वारा करते हुए कहा कि आज का जो हुजूम सड़कों पर निकला है वो निश्चित ही कांग्रेस की जीत को दर्शाता है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी टिहरी लोकसभा प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के उत्साह वर्धन के लिए नामांकन रैली में पहुंचे। उन्होंने साफ तौर पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता बेरोजगारी, पलायन जैसे कई मुद्दों से जूझ रही है और पिछले 10 वर्षो में इनके कार्यकाल में आम आदमी पिछड़ गया है और अब लोगो ने बदललाव की ठानी है और निश्चित ही कांग्रेस पांचों सीटो को जीतने जा रही है।