नैनीताल की हसीन वादियों में पहुंचे क्रिकेटर कपिल देव! मॉल रोड पर टहलने निकले, एक झलक पाने को आतुर दिखे प्रशंसक
नैनीताल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव निजी दौरे पर नैनीताल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के बोट हाऊस क्लब में अपने परिजनों के साथ लंच किया। जिसके बाद कपिल देव नैनीताल मॉल रोड में टहलने निकले, जहां उन्होंने दुकानों में शॉपिंग की। नैनीताल पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि नैनीताल खूबसूरत पर्यटक स्थल होने के साथ ही यहां का मौसम बेहद सुहावना है। यहां शीतल आबोहवा, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ियां देख ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने अपने अनुपम सौंदर्य की छटा दिल खोल कर बिखेरी हो। यहां की खूबसूरती की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है।