Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

फिर लौट आया कोरोना! अलर्ट पर उत्तराखंड,एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जारी हुये निर्देश

Corona is back again! Uttarakhand on alert, health department in action, instructions issued

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। इस साल कोरोना का नया वैरियंट जेएन.1 ने पिछले एक महीने में हांगकांग, सिंगापुर समेत कई देशों में तेजी से फैला है। अन्य देशों में दस्तक देने के साथ ही भारत देश में भी दस्तक दे दी है, हालांकि भारत देश में अभी स्थिति सामान्य है। पिछले एक हफ्ते में कोरोना संक्रमण के मामले देश के महाराष्ट्र,तमिलनाडु और केरला के साथ ही अन्य राज्यों में सामने आए हैं। जिसको देखते हुए भारत सरकार ने देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 

इसी क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी कोविड- 19 के रोकथाम से संबंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ ही सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। जारी दिशा निर्देश के अनुसार उत्तराखण्ड में भी कोविड-19 प्रबन्धन के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि वर्तमान समय में राज्य में एक भी व्यक्ति में कोराना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। अभी उत्तराखंड में इसे लेकर स्थिति सामान्य है। वही इस मामले में  स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने कहा उत्तराखंड में कोविड का एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्थिति सामान्य है।  ऐसे में जनता को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा देश के अन्य राज्यों कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसको देखते हुए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

कोविड-19 की रोकथाम के लिए दिशा निर्देश
उत्तराखंड में कोविड-19 सर्विलांस सिस्टम को दुरुस्त किया जाये। 
जिन मरीजों में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं तो उनकी अनिवार्य रूप से जांच की जाये। 
कोविड-19 पॉजिटिव सैम्पल को होल जीनोम सिक्वेंसिग जांच के लिए सम्बन्धित जांच केन्द्र पर भेजा जाये। 
कोविड-19 से सम्बन्धित सभी सूचनाएं रोजाना इंटिग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन पोर्टल, आईडीएसपी पर अनिवार्य रूप से अपलोड की।