हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नैनीताल में पेयजल-सीवरेज शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
नैनीताल। पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को लेकर लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए उत्तराखंड जल संस्थान ने नैनीताल शाखा के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शिकायत निवारण केंद्र (कंट्रोल रूम) स्थापित किए हैं। यह व्यवस्था नैनीताल हाईकोर्ट के 8 सितंबर 2026 के निर्देशों के क्रम में की गई है। उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति या सीवरेज व्यवस्था से संबंधित समस्या होने पर उपभोक्ता संबंधित कंट्रोल रूम के अलावा सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता अथवा अधिशासी अभियंता को शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नैनीताल नगर क्षेत्र के लिए मुख्य पंपहाउस, मल्लीताल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां 05942-235097 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001804100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
नैनीताल क्षेत्र में सहायक अभियंता अंशुल ओझा से 8209993096, अपर सहायक अभियंता चेतन कुमार से 9720527721 और कनिष्ठ अभियंता गजेन्द्र सिंह गड़िया से 7351703933 पर संपर्क किया जा सकता है। ज्योलीकोट क्षेत्र के लिए 9456590727 नंबर जारी किया गया है। नौकुचियाताल-भीमताल क्षेत्र में सहायक अभियंता अनिल परिहार से इसी नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत के लिए 9411117309 और अपर सहायक अभियंता रविंद्र के लिए 7055012605 नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा शाखा नैनीताल के अंतर्गत 8630505740 मोबाइल नंबर पर कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से, यहां तक कि वीडियो भेजकर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उपभोक्ता अपनी शिकायत ujanainital1975@yahoo.com पर ई-मेल के जरिए भी भेज सकते हैं। जल संस्थान की ओर से जारी इस व्यवस्था का उद्देश्य पेयजल और सीवरेज से जुड़ी शिकायतों को एक निर्धारित तंत्र के माध्यम से प्राप्त कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है।