Sep 06, 2026 Login

हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद में आर-पार के मूड में कांग्रेस: कल सीएम आवास का घेराव, प्रदेश प्रभारी सैलजा पहुंचीं दून,राहुल-प्रियंका का भी दौरा जल्द

Congress in 'do-or-die' mode over Haldwani 'purification' row: CM's residence to be besieged tomorrow; state in-charge Selja arrives in Dehradun, with visits by Rahul and Priyanka also expected soon.

देहरादून। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच का 'शुद्धिकरण' किए जाने के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में उबाल ला दिया है। इस विवादित प्रकरण के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कल, 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के विशाल घेराव (कूच) का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इस विरोध प्रदर्शन की कमान संभालने और आगामी रणनीतियों पर मंथन के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी व सांसद कुमारी सैलजा तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच चुकी हैं।

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर उत्तराखंड की सियासत फिर गरमाने लगी है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम का नाम दिया है। पार्टी के इस आंदोलन में प्रदेश प्रभारी और सांसद कुमारी शैलजा समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक कुमारी शैलजा अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंची हैं। उनके दौरे का प्रमुख उद्देश्य मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं के साथ रणनीति तैयार करना और संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत करना है। गोदियाल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अपने प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। पार्टी की चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता और नेता प्रदेश प्रभारी से मुलाकात करना चाहते हैं, उनसे भी शैलजा संवाद करेंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। हालांकि मानसून को देखते हुए इन कार्यक्रमों की अंतिम तारीख अभी तय नहीं हुई है। गोदियाल के अनुसार बारिश का दौर कम होने के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर इन नेताओं के उत्तराखंड दौरे और कार्यक्रम तय किए जाएंगे। हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच का कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पार्टी का आरोप है कि इस घटना से सामाजिक और राजनीतिक तौर पर अपमानजनक संदेश गया है। कांग्रेस इस मामले में कथित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पार्टी इस मुद्दे को लगातार विभिन्न मंचों पर उठा रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे खुद इस प्रकरण को राज्यसभा में उठा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री आवास कूच के जरिए कांग्रेस सरकार पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाने की तैयारी में है। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। ऐसे में हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद को कांग्रेस एक बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में उठा रही है। मुख्यमंत्री आवास कूच में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से राजधानी में सियासी हलचल बढ़ने के आसार हैं। कांग्रेस का कहना है कि वह इस प्रकरण को सामाजिक सम्मान और समानता से जोड़कर सरकार के सामने अपनी मांग रखेगी। वहीं, 7 सितंबर का मुख्यमंत्री आवास कूच इस मुद्दे पर कांग्रेस के अगले बड़े आंदोलन के रूप में देखा जा रहा है।