Awaaz24x7-government

सीएम सैनी का तिरंगा संदेश: शहीदों को नमन, हर घर में लहराए तिरंगा

CM Saini's tricolor message: Salute to the martyrs, let the tricolor fly in every house

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन शहीदों को नमन करने का दिन है, जिनके बलिदान की बदोलत हम सब खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे मौके पर क्रांतिकारी वीरों और उन शहीदों को याद करें और साथ ही उनके परिवारों की चिंता करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का महोत्सव मनाने का एलान किया था, जिसको प्रदेश में पूरजोर तरीके से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाए । आज हर व्यक्ति में देशप्रेम की भावना मजबूत हुई हैं । देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हर घर, हर गांव, हर गली में तिरंगा अभियान चले।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  आज कुरुक्षेत्र मे  निकाली गई तिरंगा यात्रा की अगवाई की। भारी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने  तिरंगा यात्रा में भाग लिया। हाथों में तिरंगा झंडा लिए यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा अनाज मंडी पिपली से शुरू होकर नेशनल हाईवे को क्रॉस करते हुए कुरुक्षेत्र के पूजा मॉडल स्कूल तक निकाली गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का यह दिन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है। हम यहां तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन महान सपूतों को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा की और उन्हीं की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।  उन्होंने कहा कि आज उपस्थित सभी लोग इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से संकल्प लें कि वे देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा एकजुट खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की वीर भूमि से लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आपने पूरे हरियाणा और देश को यह संदेश दिया है की देशभक्ति गांव की मिट्टी के कण-कण में बसी हुई है। इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा,  जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।