Aug 20, 2026 Login

‘उत्तराखंड का नया राजनीतिक इतिहास’ पुस्तक का विमोचन! सीएम धामी ने की सराहना, युवाओं के लिए बताया उपयोगी

CM Dhami lauds the book, "Uttarakhand's New Political History," as useful for youth.

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को राजधानी देहरादून में  ‘उत्तराखंड का नया राजनीतिक इतिहास’ बुक की लांचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि किताबें पढ़ने की आदत को बढ़ावा दें, बुके नहीं बुक दीजिए। बता दें कि यह पुस्तक उत्तराखंड राज्य के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास की संपूर्ण और प्रामाणिक दस्तावेज़ी यात्रा को प्रस्तुत करती है। सीएम धामी ने लेखक को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के गठन के बाद की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा को जिस सुसंगतता और प्रमाणिकता के साथ संकलित किया है, वह सराहनीय है। कहा कि उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति और लोक परंपराओं पर कई पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन राज्य स्थापना के बाद की ढाई दशक की घटनाओं को तथ्यों, दस्तावेजों और विश्लेषण के आधार पर संग्रहित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे लेखक ने उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि पांच भागों में विभाजित यह पुस्तक शोधार्थियों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री धामी ने घर-विद्यालयों में अपनी बोली-भाषा का उपयोग करने की अपील की। इस दौरान पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, हरीश रावत भी मौजूद रहे।