Awaaz24x7-government

चंडीगढ़ को मिली 328 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी! कुल 428 ई-बसों से शहर बनेगा कार्बन-फ्री

Chandigarh receives approval for 328 new electric buses! A total of 428 e-buses will make the city carbon-free.

चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने पीएम-ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ के लिए 328 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के साथ ही शहर को अब तक कुल 428 ई-बसें मिल चुकी हैं। यह निर्णय चंडीगढ़ को कार्बन-फ्री शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस बारे में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि प्रशासन के सतत प्रयासों और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के साथ निरंतर संवाद के परिणामस्वरूप यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। शहर के बस बेड़े को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित करना आवश्यक है, ताकि “सिटी ब्यूटीफुल” जल्द ही एक स्वच्छ और हरित शहर के रूप में स्थापित हो सके.स्वच्छ परिवहन और पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने की इस पहल पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ की अतिरिक्त मांग को मंजूरी प्रदान की है। उनके इस त्वरित और दूरदर्शी कदम के लिए राज्यपाल ने विशेष आभार व्यक्त किया। 

राज्यपाल कटारिया ने कहा कि 428 ई-बसों का आवंटन चंडीगढ़ की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को नई दिशा देगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा, सुगम कनेक्टिविटी और पर्यावरणीय स्थिरता प्राप्त होगी। उन्होंने इसे चंडीगढ़ को एक आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन नेटवर्क वाला आदर्श हरित शहर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम बताया। स्वच्छ परिवहन पर जोर: कटारिया ने कहा कि, "चंडीगढ़ प्रशासन सतत शहरी विकास के विजन के अनुरूप स्वच्छ परिवहन बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसी प्रगतिशील पहल न केवल सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ाएंगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वस्थ पर्यावरण का मार्ग भी प्रशस्त करेंगी। राज्यपाल ने पहले स्वीकृत 100 ई-बसों के लिए मात्रा की पुष्टि पत्र (LOCQ) और पुरस्कार पत्र (LOA) जारी करने में कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) और मंत्रालय के सक्रिय सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे परियोजना का समय पर कार्यान्वयन संभव हो सका है।