CBSE Board: 10वीं का रिजल्ट भी हुआ जारी! छात्राओं ने फिर मारी बाजी, 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

CBSE Board: 10th result also released! Girls outshine boys again, 93.66% students pass

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। 10वीं में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 95 प्रतिश और लड़कों का पास प्रतिशत 92.63 प्रतिशत रहा है। वहीं ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23 लाख 71 हजार 939 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.66 रहा है। इस साल परिणाम पिछले साल से 0.66 प्रतिशत बेहतर रहा है। इस बीच बोर्ड ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कक्षा 10कीं का रिजल्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। इस साल 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजों की घोषणा होने के बाद अब स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, डिजिलॉकर के एप एवं पोर्टल results.digilocker.gov.in, UMANG एप या एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी दर्ज दर्ज करना होगा।