ब्रेकिंग न्यूज: नैनीताल में प्रैक्टिस कर रही काशीपुर की युवती ने की आत्महत्या! हिंदू संगठनों ने लव जिहाद बताकर किया मल्लीताल कोतवाली का घेराव
नैनीताल। काशीपुर की रहने वाली एक युवती ने बीते दिन अपने निवास स्थल में आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती नैनीताल में हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने आई थी यहां वो मल्लीताल क्षेत्र में रहती थी,बताया जा रहा है कि युवती रक्षाबंधन पर अपने घर गई थी, जहां उसने आत्महत्या की। मामले में मल्लीताल कोतवाली में विहिप और जय श्री राम सेवादल के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देते हुए कहा कि बीडी पांडे हॉस्पिटल के पीछे एक मकान में रहने वाला विशेष समुदाय का युवक तीन चार लड़कियों को बहला फुसलाकर उनके साथ रह रहा है, उन्ही में से हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली युवती भी थी जिसे कई दिनो से युवक द्वारा परेशान किया जा रहा था, संभवतः उसे ब्लैक मेल भी किया जा रहा था,जिसके कारण युवती ने आत्महत्या की। कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लव जिहाद का बताकर युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
वहीं कोतवाल हरपाल सिंह देर रात हुए हंगामे के बाद कार्यकर्ताओं को जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही।
इस दौरान कोतवाली में विहिप कार्यकर्ता और श्री राम सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।