नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने न केवल मानवता को शर्मशार किया है, बल्कि भाजपा के संस्कारों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल वीडियो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच वहां पर सुरक्षा में तैनात एक जवान अचानक बेहोश होकर नीचे गिर जाता है। तभी वहां मौजूद अन्य साथी जवान को उठाते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जेपी नड्डा का भाषण चलता रहता है और वह जवान की तरफ ध्यान तक नहीं देते। यही नहीं मंच पर मौजूद अन्य लोग भी चुपचाप बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर जहां सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है, वहीं भाजपा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुजरात के वडोदरा का है, जहां आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शिरकत करने पहुंचे थे। इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने न तो भाषण रोका और न ही सहायता के लिए कोई कदम उठाया। वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता ही सबकुछ है और मानवता का कोई मूल्य नहीं। युवा कांग्रेस ने लिखा कि जब सामने गिरते व्यक्ति की परवाह नहीं, तो आम जनता की महंगाई, बेरोज़गारी और संकटों की चिंता कैसे करेंगे?
भाजपा के संस्कारः बेहोश होकर जमीन पर गिरा सुरक्षा में खड़ा जवान! भाषण देते रहे जेपी नड्डा, वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-12-01 18:42:58
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने न केवल मानवता को शर्मशार किया है, बल्कि भाजपा के संस्कारों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाजपा के संस्कारः बेहोश होकर जमीन पर गिरा सुरक्षा में खड़ा जवान! भाषण देते रहे जेपी नड्डा, वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने न केवल मानवता को शर्मशार किया है, बल्कि भाजपा के संस्कारों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
- दरअसल वीडियो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
- इसी बीच वहां पर सुरक्षा में तैनात एक जवान अचानक बेहोश होकर नीचे गिर जाता है।
- तभी वहां मौजूद अन्य साथी जवान को उठाते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जेपी नड्डा का भाषण चलता रहता है और वह जवान की तरफ ध्यान तक नहीं देते।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

सीईसी के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, राहुल गांधी बोले- 2024 का चुनाव अवैध; वोट काटने वाले देश के अपराधी
🕒 2026-10-31 14:52:12
जेल से रिहा होते ही नया ड्रामा: अब्दुल्ला आजम घर रवाना, आजम खां को ले जाने पहुंची ईडी टीम तो भड़के सपा नेता
🕒 2026-10-31 14:44:25
बड़ी खबरः मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 'इंडिया' ब्लॉक का प्रतीकात्मक महाभियोग! खरगे बोले- सरकारों को गिराने के बाद अब वोटों की हो रही चोरी, वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले नागरिकों ने बयां किया दर्द
🕒 2026-10-31 12:30:55
शर्म आती है आपको? पूरे हिंदू समाज से माफी मांगिए! भाजपा की रैली में हनुमान वेश में कलाकार के डांस पर सियासी संग्राम, बीजेपी पर फायर हुए केजरीवाल
🕒 2026-07-07 10:41:26
