Aug 27, 2026 Login

बिहार चुनावः कटिहार में प्रियंका गांधी की रैली! फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा, ज्ञानेश कुमार पर लगाए आरोप

Bihar Elections: Priyanka Gandhi holds rally in Katihar! She again raises the issue of vote theft, accusing Gyanesh Kumar.

कटिहार। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। इस दौरान राजनीतिक दलों से जुड़े लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। प्रियंका गांधी ने रैली के मंच से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लिया। कदवा में जनसभा संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार रिटायरमेंट लेकर आराम से अच्छी जिंदगी जी सकें तो ये अच्छी बात नहीं है। आप लोग वोट चोरी करने वाले तीन नाम ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एसएस संधू को कभी मत भूलना। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाए।कटिहार की रैली में प्रियंका गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में 65 लाख वोटों की चोरी हुई है। 65 लाख वोटों को वोटर लिस्ट काट दिया गया है। एक वक्त जरूर आएगा जब देश को जनता के साथ धोखा करने वालों को जवाब देना होगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन आज जो लड़ाई लड़ रहे हैं, कभी वही लड़ाई महात्मा गांधी ने लड़ी थी। हम आपके अधिकारों के खातिर, सच्चाई के खातिर आज भी लड़ रहे हैं। हम एक साम्राज्य से मुकाबला कर रहे हैं और वह साम्राज्य है पीएम नरेंद्र मोदी का। आज वह उसी तरह लोगों को दबाकर इस देश को चला रहे हैं। उनकी पार्टी अफवाहें फैलाती है।