बिहारः नालंदा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार! राजगीर में विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, दोनों उपमुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

Bihar: Chief Minister Nitish Kumar reached Nalanda! Laid the foundation stone and inaugurated development projects in Rajgir, both Deputy Chief Ministers were also present

नालंदा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को नालंदा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजगीर में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वे हवाई मार्ग से राजगीर पहुंचें। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहें। कार्यक्रम की शुरुआत बेलौवा गांव के निकट होने वाले समारोह से हुई, जहां मुख्यमंत्री ने 862 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सालेपुर–नूरसराय–अहियापुर–सिलाव–राजगीर फोरलेन हाईवे परियोजना का शिलान्यास किया। साथ ही, वे 81 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजगीर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन भी किया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस फोरलेन के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यटकों व खिलाड़ियों के लिए राजगीर तक पहुंचना आसान होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री शिलान्यास के बाद बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर बने आरओबी का उद्घाटन होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।