बड़ी खबरः नेशनल हेराल्ड केस! सोनिया और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, दर्ज हुई नई FIR
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। नेशनल हेराल्ड केस में नई एफआईआर दर्ज हो गई है। इसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर आपराधिक साजिश का आरोप है। इस एफआईआर में उनके साथ 6 अन्य लोगों और 3 कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। ये नई एफआईआर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज की है। आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी एजीएल यानी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी की गई। बता दें कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ये एफआईआर 3 अक्टूबर को ईडी की शिकायत पर दर्ज हुई। फिर ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट, दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की थी। पीएमएलवी की धारा 66(2) के तहत ईडी किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है। बता दें कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ये FIR, 3 अक्टूबर को ईडीकी शिकायत पर दर्ज हुई। फिर ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट, दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की थी। PMLA की धारा 66(2) के तहत ईडी किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की FIR में आरोपियों के तौर पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा और तीन अन्य लोगों का नाम है। इसमें आरोपियों के रूप में 3 कंपनियां- AJL, Young Indian और Dotex Merchandise Pvt Ltd भी हैं। Dotex Merchandise Pvt Ltd, कोलकाता की कथित शेल कंपनी बताई जाती है, जिसके ऊपर Young Indian को 1 करोड़ देने का आरोप है। कथित रूप से इस लेन-देन की मदद से Young Indian ने कांग्रेस को 50 लाख रुपये देकर करीब 2 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति वाली AJL पर नियंत्रण पा लिया।